विश्व पर्यटन दिवस

  • SocialTwist Tell-a-Friend

हर साल 27 सितंबर को दुनियाभर में विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यटन संगठन ने 1980 से यह दिन मनाना शुरू किया। इसके लिए 27 सितंबर का दिन चुना गया क्योंकि 1970 में इसी दिन विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था। अब हर साल इस दिन की थीम संयुक्त राष्ट्र महासभा तय करती है।

इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद पर्यटन और उसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक व आर्थिक मूल्यों के प्रति विश्व समुदाय को जागरूक करना है। इस साल के पर्यटन दिवस की थीम है श्रीलंका के संदर्भ में-महिलाओं के लिए दरवाजे खोलता पर्यटन
घूमने
के लिए बस आरजू
दुनिया में ई-मेल की संस्कृति पैदा करने वाले हॉटमेल के जनकों में से एक सबीर भाटिया इन दिनों अपनी ट्रैवल साइट आरजू डॉट कॉम को परवान चढ़ाने में लगे हैं। दक्षिण भारत में अच्छा आधार बनाने के बाद अब  अमृतसर में अपना दफ्तर खोलने वाले हैं।

सबीर का कहना है कि उनकी साइट किसी सैलानी की हर जरूरत को पूरी करने और उसे हर तरह का मशविरा देने में भी सक्षम है। वह बुकिंग के लिए इंटरनेट के साथ-साथ मोबाइल की सुविधा भी उपलब्ध कराती है। इतना ही नहीं, उनकी साइट हर ग्राहक का बही-खाता अपने पास रखने और उसे उसी अनुरूप सेवाएं देने की भी क्षमता है।

आरजू ने देशभर में 1500 से ज्यादा होटलों से तालमेल किया है। इतना ही नहीं उसने अब होटलों व रेस्तराओं में खाने की टेबल बुक कराने की भी सुविधा उपलब्ध करानी शुरू कर दी है। आरजू की उपस्थिति इस समय भारत व अमेरिका में है जो जल्द ही ब्रिटेन, खाड़ी देशों व आस्ट्रेलिया में भी होने जा रही है।
पैलेस
ऑन व्हील्स को अवार्ड
देश की शाही सैलानी रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स को तीसरा हॉस्पिटेलिटी इंडिया इंटरनेशनल अवार्ड दिया गया है। राजस्थान पर्यटन विकास निगम का यह पहियों पर राजमहल दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर भारत का नाम रोशन करने वाला माना गया है। इसकी लोकप्रियता इतनी है कि इसमें 2010 की बुकिंग हो चुकी है। अब इसी साल एक और पैलेस ऑन व्हील्स शुरू किए जाने की योजना है। इसमें पहली से भी ज्यादा सुख-सुविधाएं होंगी।

VN:F [1.9.1_1087]
Rating: 3.0/10 (1 vote cast)
विश्व पर्यटन दिवस, 3.0 out of 10 based on 1 rating


Leave a Reply

    * Following fields are required

    उत्तर दर्ज करें

     (To type in english, unckeck the checkbox.)

आपके आस-पास

Jagran Yatra