

- Round Trip
- One Way


![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
Select Your Theme
Number of Guest
Specify ages of children at time of travel:
मुख पृष्ठ » पूर्व भारत » सिक्किम »
कंचनजंघा की धरती सिक्किम भारत के सबसे हसीन इलाकों में से है। प्रकृति ने इसे बेपनाह खूबसूरती बख्शी है। इधर सिक्किम रोमांचक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसकी शायद सबसे बड़ी वजह इसका बाकी पहाड़ी पर्यटन स्थलों की तुलना में कम भीड़-भाड़ वाला और ज्यादा शांत होना है। कंचनजंघा के दीदार करने वाले पर्वतारोहियों व ट्रैकर्स के लिए तो सिक्किम हमेशा बेहद लुभावना रहा ही है। राफ्टिंग के शौकीन भी बाद के दौर में यहां आने लगे। इसी कड़ी में अब माउंटेन बाइकिंग (साइक्लिंग) का नाम जुड़ रहा है।
भारत की पहली माउंटेन बाइकिंग स्पर्धा
यह सिक्किम की तो पहली है ही, भारत में भी शायद अपनी तरह की पहली माउंटेन बाइकिंग स्पर्धा है। इसे अब हर साल कराने की योजना है। इस स्पर्धा को इंटरनेशनल माउंटेन बाइकिंग एसोसिएशन (आईएमबीए) की रजामंदी भी हासिल हो गई है। स्पर्धा की न्यूनतम ऊंचाई और अधिकतम ऊंचाई में 14000 फुट का अंतर है। साइक्लिंग करते-करते इतनी ऊंचाई.. है न रोमांचक।
यह अभियान हिमालय से नजदीकी का अहसास तो कराएगा ही, रास्ता भी अलग-अलग किस्म के अनुभव दिलाएगा। कहीं घने जंगल होंगे तो कहीं पहाड़ी ढलान तो कहीं बर्फीले रास्ते। कहीं पक्की सड़क तो कहीं कच्ची और कहीं पगडंडियां।
मजेदार बात यह है कि स्पर्धा जब खत्म होगी तो गंगटोक के निकट सरामसा में तीन दिन का इंटरनेशनल फ्लावर फेस्टिवल शुरू हो जाएगा। स्पर्धा अलग-अलग श्रेणियों (पुरुष, महिला व मास्टर्स) में व्यक्तिगत व टीम (एक टीम में दो स्पर्धी), दोनों स्तरों पर है। लेकिन हर स्पर्धा में प्रवेश के लिए शुल्क निर्धारित है। यह शुल्क भारतीय बाइकर्स के लिए दस हजार रुपये और विदेशी बाइकर्स के लिए पांच सौ अमेरिकी डॉलर है। सिक्किम के मूल निवासियों और छात्रों के लिए इस शुल्क में छूट निर्धारित है। जो लोग स्पर्धा में हिस्सा लेने में सक्षम नहीं हैं लेकिन फिर भी इसका हिस्सा बनना चाहते हैं तो उनके लिए आयोजकों ने स्वयंसेवकों की भर्ती की भी योजना बनाई है। बाइकर्स को मिलने वाली सुविधाओं में खाना-पीना, ठहरना, मसाज, आना-जाना, चिकित्सा सुविधा, वगैरह सब शामिल है। लेकिन हर स्पर्धी के पास माउंटेन बाइक का होना जरूरी है। सामान्य बाइक मान्य नहीं होगी। इस लिहाज से देखा जाए तो यह पहली माउंटेन बाइकिंग स्पर्धा भारत में रोमांचक स्पर्धाओं के लिए सकारात्मक माहौल तो बनाएगी ही, साथ ही सिक्किम को भी सैलानियों में लोकप्रिय बनाएगी।