सैलानियों के लिए अन्य जानकारी

  • SocialTwist Tell-a-Friend

भारत में भी नाइट सफारी जल्द

राजधानी दिल्ली से सटे वन्य क्षेत्र में रात्रिकालीन चिडि़याघर आरंभ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बीच  भारत अपनी पहली नाइट सफारी भी शुरू कर सकता है जिससे पर्यटक रात के समय वन्य जीवों की गतिविधियों से रू-ब-रू हो सकेंगे। दिली से सटे ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में सिंगापुर रात्रिकालीन  चिडि़याघर की तर्ज पर नाइट सफारी प्रारंभ करना भी शामिल है। यह योजना ताज एक्सप्रेस हाइवे पर स्थित मुर्शीदपुर रिजर्व फारेस्ट में 102 एकड़ के क्षेत्रफल पर प्रस्तावित है और इसका विस्तृत प्रस्ताव केंद्रीय चिडि़याघर प्राधिकरण के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। नाइट सफारी फिलहाल चीन, सिंगापुर और थाइलैंड में आयोजित की जाती हैं जो इन देशों में पर्यटन क्षेत्र से होने वाली आय में काफी इजाफा करती हैं।

महिलाओं के लिए अलग से द्वीप

ईरान महिला पर्यटकों के लिए एक स्वर्ग सरीखा द्वीप तैयार कर रहा है। उसने उत्तर-पश्चिमी इलाके की एक झील में स्थित द्वीप को पूर्ण रूप से पुरुषविहीन इलाके में तब्दील करने का फैसला किया है। तुर्की की सीमा के नजदीक विशाल ओरौमियेह झील के 102 द्वीपों में से एक आरजू द्वीप पर सार्वजनिक परिवहन, रेस्तरां और बाकी तमाम सुविधाओं का परिचालन भी सौ फीसदी महिलाओं के हाथ में रहेगा। यहां कोई पुरुष नहीं फटक सकेगा। उम्मीद यह जताई जा रही है कि यह द्वीप महिला पर्यटन को बढ़ावा देगा। ईरान के कट्टरपंथी धार्मिक नेताओं ने भी इसकी इजाजत दे दी है और कहा है कि यह द्वीप शरीयत के खिलाफ नहीं है। ईरान में दक्षिणी व उत्तरी तटों पर पहल ही कई इलाके हैं जो केवल महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कुछ शहरों में केवल महिला पार्क भी हैं।

मेघालय में मिली 16 नई गुफाएं

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के 29 सदस्यीय दल ने अपने हाल के एक अभियान के बाद मेघालय में 16 नई गुफाओं का पता लगाया। अभियान दल में 15 ब्रितानी विशेषज्ञों के अलावा आस्ट्रिया, अमेरिका स्काटलैंड, स्विटजरलैंड और कनाडा से एक-एक विशेषज्ञ शामिल थे। वहीं जर्मनी और आयरलैंड से चार-चार विशेषज्ञ इस दल का हिस्सा बने। इस अभियान में कुल मिलाकर 24 गुफाओं क पता लगाया, उनके नक्शे बनाए और उनकी फोटो उतारी गई। ये गुफाएं श्नोनग्रीम-नांगखलेह पर्वतमाला में स्थित हैं। इनमें से 16 गुफाएं एकदम नई हैं।

VN:F [1.9.1_1087]
Rating: 0.0/10 (0 votes cast)



Leave a Reply

    * Following fields are required

    उत्तर दर्ज करें

     (To type in english, unckeck the checkbox.)

आपके आस-पास

Jagran Yatra