मैदानों की गर्मी से पहाड़ों में राहत

  • SocialTwist Tell-a-Friend

विलिनियस कार्निवल, लिथुआनिया

तत्कालीन सोवियत संघ से अलग होने के बाद यह बाल्टिक देश तेजी से अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश में है। रियो डी जनेरियो के अंदाज का यह कार्निवल भले ही ब्राजीलियों से बाकी हर मायने में पीछे हो लेकिन लिथुआनिया के लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। उसका आनंद वे भी उठाते हैं। अभी पर्यटकों को लुभाने में जुटा लिथुआनिया छुट्टियां के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

एथेंस इन द ब्लूम, एथेंस, यूनान

यूनान की राजधानी हर साल बसंत का स्वागत फूलों के साथ करती है। किफिसिया पार्क में 1930 के दशक से ही पुष्पोत्सव होता रहा है। अब ये फूल पूरी राजधानी में फैल जाते हैं। सिंदाग्मा स्क्वायर इसका आनंद उठाने की सर्वश्रेष्ठ जगह है जो कई आयोजनों का मेजबान बनता है। लिहाजा अगर आप यूनान के इतिहास की सैर करना चाहते हैं तो उसके फूलों पर भी इनायत बेशक कीजिएगा।

कस्को बीयर फेस्टिवल, कस्को, पेरू

दक्षिण अमेरिका में पेरू के इस खूबसूरत शहर को देखने का बहाना हो सकता है मई में होने वाला बीयर फेस्टिवल। माच्चू-पिच्चू के शिखर और सेक्रेड वैली जाने वाले इसी शहर को अपना आधार बनाते हैं। शहर अपनी संस्कृति के लिए भी बेहद प्रसिद्ध है। बीयर फेस्टिवल में बीयर और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

किड्स किंगडम, मुंबई

मुंबई में व‌र्ल्ड ट्रेड सेंटर का एक्सपो सेंटर पांच दिन के लिए बच्चों के लिए एक बड़े से खेल के मैदान और खिलौनाघर के रूप में तब्दील हो जाता है। तीन सौ से ज्यादा कंपनियां प्रदर्शनी में हिस्सा लेती हैं। गरमियों की छुट्टियों की शुरुआत में बच्चों के लिए खेल व खिलौने जमा कर लेने की बेहतरीन जगह है यह। तोहफों, प्रतिस्पर्धाओं की भी खूब भरमार रहती है। उम्र से बच्चे न सही लेकिन यदि आपके दिल में बचपना है तो यहां जाकर आनंद पाएंगे।

कयूकेनहोफ गार्डन, लिसे, हॉलैंड

इन बगीचों को दुनिया के सबसे खूबसूरत बगीचों के रूप में माना जाता है। बसंत में खिले इन बगीचों के फूलों के बल्बों को दुनिया में कहीं भी मंगाया भी जा सकता है ताकि आप अपने घर के बगीचे में इन्हें उगा सके। खूबसूरती का वो अंदाज कि केवल इन्हें देखने के लिए हॉलैंड जाया जा सकता है। बगीचों के साथ ही एक आउटडोर जू, खेलने का मैदान, और कई आकर्षक व विशालकाय फव्वारे यहां की रौनक बढ़ाते हैं।

VN:F [1.9.1_1087]
Rating: 0.0/10 (0 votes cast)



Leave a Reply

    * Following fields are required

    उत्तर दर्ज करें

     (To type in english, unckeck the checkbox.)

आपके आस-पास

Jagran Yatra