

- Round Trip
- One Way


![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
Select Your Theme
Number of Guest
Specify ages of children at time of travel:
कंगारुओं की धरती ऑस्ट्रेलिया विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जो अपने आपमें एक महाद्वीप भी है। इसकी विशालता ने इसे अनेक विविधताओं से नवाजा है। इस देश को लैंड आफ सनशाइन भी कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया का बहुत बड़ा भाग विशाल मरुस्थल से ढका है। मरुस्थल भी ऐसा जहां कुछ स्थानों पर तो वर्षो तक पानी की एक बूंद भी नहीं बरसती। मनमोहक सागरतट, हिमाच्छादित पर्वत श्रृंखला, उष्णकटिबंधीय वर्षा तथा दूर तक विस्तार लिए मैदान और आधुनिक शहर इस देश की खासियत हैं। यहां आने वाले सैलानी इन विविधताओं में खो जाते हैं।
ग्रेट डिवाइडिंग रेंज
ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी भाग में स्थित ग्रेट डिवाइडिंग रेंज नामक पर्वतमाला तो जैसे इस देश के नैसर्गिक सौंदर्य का पैमाना है। ऑस्ट्रेलिया की सैर सिडनी से शुरू की जा सकती है। यह शहर न्यू साउथ वेल्स राज्य की राजधानी है तथा देश का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध शहर है। सिडनी का ओपेरा हाउस तथा हार्बर ब्रिज इस शहर के विशेष आकर्षण हैं, जो ऑस्ट्रेलिया की पहचान के रूप में भी दुनिया भर में जाने जाते हैं। ओपेरा हाउस में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा इसका वास्तुशिल्प भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। हार्बरब्रिज हैंगरनुमा अर्द्धवृत्ताकार विशाल पुल है। इसके ऊपरी भाग पर पहुंच कर सैलानी सिडनी की खूबसूरती को निहार सकते हैं। इसी तरह 305 मीटर ऊंचे सिडनी टावर से दूर-दूर तक विहंगम नजारा दिखाई देता है।
सुंदर हार्बर
सिडनी को प्रकृति ने एक सुंदर हार्बर प्रदान किया है। सर्कुलर क्वे से फेयरी द्वारा हार्बर की सैर करते हुए विशेष स्थान भी देखे जा सकते हैं। फेयरी द्वारा ही वाटसन खाड़ी तथा मनमोहक समुद्रतटों की सैर भी की जा सकती है। खासतौर पर बोंडी बीच और मेनली बीच पर सैलानी सागर की मचलती लहरों का आनंद ले सकते हैं। ब्लू माउंटेन की सैर के बगैर तो सिडनी की यात्रा ही अधूरी है। कटुंबा जिसे ब्लू माउंटेंन का हृदय कहा जाता है एक शांत और मनोरम सैरगाह है। वहां केबलकार की सैर का आनंद लेते हुए कटुंबा फॉल, थ्री सिस्टर रॉक, ऑर्फन रॉक जैसे मनमोहक प्राकृतिक दृश्य देखे जा सकते हैं। यूनेस्को ब्लू माउंटेन को विश्व धरोहर घोषित कर चुका है।
गार्डन स्टेट
गार्डन स्टेट के नाम से प्रसिद्ध विक्टोरिया ऑस्ट्रेलिया का एक सुंदर प्रांत है। इसकी राजधानी मेलबोर्न है। पोर्ट फिलिप खाड़ी के निकट यारा नदी के तट पर बसा यह ऑस्ट्रेलिया का दूसरा बड़ा शहर है।ऊंचे-ऊंचे पेड़ों की कतारों से सजे यहां के बुल्वर्ड एवं पार्क तो सैलानियों का स्वागत करते प्रतीत होते हैं। भव्य चर्च एवं आलीशान भवन भी इस शहर की खूबसूरती का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। शहर के संग्रहालय एवं गैलरियां ऑस्ट्रेलिया की कला और इतिहास का आईना हैं। यहां कई ऐसे थियेटर भी बने हुए हैं, जिनमें स्थानीय संस्कृति के रंग देखे जा सकते हैं। विक्टोरिया राज्य के सुनहरे सागरतट तथा दूसरी ओर बर्फ से ढके पहाड़ी स्थलों की सैर भी मेलबोर्न शहर से की जा सकती है। यहां हर वर्ष मार्च में होने वाला मूम्बा फेस्टिवल इंद्रधनुषी परेड एवं भव्य आतिशबाजी के कारण विदेशी पर्यटकों में भी खासा लोकप्रिय है।
गोल्ड कोस्ट
पूर्वी तट रेखा पर बसा ब्रिसबेन शहर क्वींसलैंड राज्य की राजधानी है। इस शहर के दर्शनीय स्थलों में गोल्ड कोस्ट का नाम प्रमुख है। यहां पामबीच, कैबेरीटा बीच, ब्रॉड बीच आदि लुभावने समुद्रतट हैं। जहां सैलानी प्रशांत महासागर से आती चंचल लहरों से अठखेलियां कर सकते हैं। सी वर्ल्ड और ड्रीम लैंड जैसे थीम पार्को में भी पर्यटकों की भरमार रहती है। क्वींसलैंड राज्य के दूसरे छोर पर बसे केर्न्स शहर पहुंचकर सैलानी इस राज्य के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की सैर कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया का नंबर एक आकर्षक ग्रेट बेरियर रीफ इनमें से एक है। इसे संसार का एक महान प्राकृतिक अजूबा कहा जाता है। 3000 के लगभग छोटी-बड़ी समुद्री चट्टानों के विशाल समूह के रूप में फैला है। कोरल सी में पसरे इस रीफ का निर्माण हिम युग में हुआ माना जाता है। यहां के पारदर्शी तल में हजारों प्रकार के समुद्री जीव-जंतुओं के अलावा कई जलीय वनस्पतियां भी करीब से देखी जा सकती है।
फ्रेजर आइलैंड
केर्न्स नामक स्थान से ही फ्रेजर आइलैंड, हैरोन आइलैंड, ग्रीन आइलैंड जैसे लोकप्रिय द्वीपों की सैर भी की जा सकती है। इनमें फ्रेजर आइलैंड अपनी नैसर्गिक छटा और सुंदर वर्षा वनों के कारण विश्वप्रसिद्ध है। इस द्वीप को 1992 में विश्व धरोहर सूची में शामिल किया जा चुका है। 124 किमी तक फैले इस द्वीप पर रेत के टिब्बे तथा ताजे पानी की झीलें भी दर्शनीय हैं। मौसम का चक्र भारत के विपरीत चारों ओर से समुद्र से घिरा ऑस्ट्रेलिया देश छह राज्यों तथा दो टेरिटरी में विभाजित है। एक विशाल द्वीप तसमानिया भी इसी का हिस्सा है।
कैसे करें यात्रा
ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर पर्यटन स्थल देश के पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हिस्से में ही स्थित हैं। ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के लिए भारत से एयर इंडिया, क्वंटास एयरलाइंस, वर्जिन एयरलाइंस की उड़ानों द्वारा सिडनी या मेलबोर्न के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर पहुंचा जा सकता है। स्थानीय यात्रा के लिए रेलगाड़ी, ट्राम तथा बसों की अच्छी व्यवस्था है। द्वीपों की यात्रा के लिए अच्छी फेयरी सेवा उपलब्ध है। ऑस्ट्रेलियन डालर यहां की मुद्रा है। ध्यान रखने योग्य बात है कि भूमध्य रेखा के दूसरी ओर स्थित होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के मौसम हमारे देश के ठीक विपरीत हैं। सफर की तैयारी इस बात को ध्यान में रखते हुए ही करनी चाहिए।