मेघालय

पर्यटन

मेघालय की राजधानी शिलांग मे कई रमणीक स्थान हैं l जिनमें वार्ड लेक, लेडी हैदरी पार्क, पोलो ग्राउंड, मिनी चिडियाघर, एलीफेंट फॉल्स और शिलांग चोटी प्रमुख हैं l शिलांग चोटी से पूरे शहर का सुन्दर नजारा दिखाई देता है l यहां का गोल्फ कोर्स देश के बेहतरीन गोल्फ कोर्सों में से एक माना जाता है l नांगरिवलम तथा सीजू प्रमुख वन्य प्राणी विहार हैं l राष्ट्रीय उद्यान 220 वर्ग किमी. में बना दक्षिणी गारो हिल्स स्थित बलफाक्रम राष्ट्रीय उद्यान 47.48 वर्ग में फैला पूर्वी, पश्चिमी तथा दक्षिणी गारो हिल्स स्थित नोक्रेक राष्ट्रीय उद्यान यहां के दो प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान हैं l प्रमुख पर्व और मेले पांच दिन तक मनाया जाने वाला ‘का पाबंलांग-नोंगक्रेम’ खासियों का एक प्रमुख धार्मिक पर्व है l शाद मिनसीम, बेहदीनखलम, वांगला, यहां के अलग अलग आदिवासियों के महत्वपूर्ण त्योहार हैं l

मेघालय के आर्टिकल्स

बादलों का देश चेरापूंजी

बादलों का देश चेरापूंजी

हम उस रास्ते पर दौड रहे थे जिसकी कल्पना से भी रोमांच हो जाता था। छोटी बच्ची थी तब किताबों में पढा था सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान। वर्ष में अस्सी इंच बारिश? मैं तो अपने जन्म स्थान हरदा और इंदौर की वर्षा से हादसे में आ जाती थी। पांच-छह... आगे पढ़े

बादलों के राज्य का खूबसूरत मुकाम

बादलों के राज्य का खूबसूरत मुकाम

आमतौर पर जब हिल स्टेशनों का जिक्र होता है तो मसूरी, शिमला नैनीताल, ऊटी, कोडाईकनाल, माउंट आबू, श्रीनगर, पहलगाम, डलहौजी के नामों के बीच शिलांग का नाम कम ही आता है। कारण इसका सुदूर उत्तरपूर्व में स्थित होना है जहां शेष भारत से बहुत... आगे पढ़े

शिलांग: पूरब का स्कॉटलैंड

शिलांग: पूरब का स्कॉटलैंड

लांग अब मेघालय की राजधानी है। एक समय था जब पूर्वोत्तर के सातों राज्यों की राजधानी शिलांग हुआ करती थी। तब इसे नेफा प्रांत के नाम से जाना जाता था। पर 1972 में नेफा सात राज्यों में विभाजित हो गया और शिलांग सिर्फ मेघालय की राजधानी... आगे पढ़े

आपके आस-पास