झारखंड

पर्यटन

सूरजकुण्ड, पिंडार कुण्ड, छुआरी, कावा केशवडीह, बेलकापी, लुरगाथा तथा संथाल परगना जिसमें सिंहपुर, झरियारी, तंतलाई, तंतेश्वरी, बाइमाइसा, रामपुर तथा नूनविला आदि झारखण्ड के प्रमुख दर्शनीय जलकुण्ड हैं इनमें हजारीबाग़ का सूर्यकुण्ड सबसे अधिक गर्म जल का कुण्ड हैंबेताल राष्ट्रीय पार्क, नेतरहाट पहाडियों की मलिका, हजारीबाग राष्ट्रीय पार्क, पारसनाथ जैन तीर्थस्थल, सम्मेद शिखर, जमशेदपुर जुबली पार्क, जंगल में स्थित मेदिना राय का किला, बैधनाथ धाम, राजरप्पा जल प्रताप, बोकारो बांध, नवलखा मन्दिर, राम-लक्ष्मण मन्दिर, काली दुर्ग, दुमका बासुकीनाथ धाम और मसानजोर बांध, गोड्डा-फरक्का बांध, गुमला- घाघरा जल प्रताप आदि राज्य के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं

राष्ट्रीय उद्यान

यहां के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित हैं – पलामू राष्ट्रीय उद्यान (पलामू) (226.32 वर्ग किमी.) हजारीबाग राष्ट्रीय उद्यान (हजारीबाग) (183.89 वर्ग किमी.)

प्रमुख पर्व और मेले

सारहुल, कर्मा, सोहराई, बडना और तुशू यहां पर आयोजित किये जाने वाले स्थानीय पर्व तथा मेले हैं

झारखंड के आर्टिकल्स

झारखंड: प्रमुख आकर्षण

झारखंड: प्रमुख आकर्षण

रांची : झरने ही झरने दसम फॉल्स : राजधानी रांची से टाटा रोड पर 40 किलोमीटर दूर तैमारा गांव के निकट बहती है कांची नदी। यहां दसम घाघ पर यह नदी 144 फुट की ऊंचाई से गिरते हुए शानदार झरना बनाती है। रांची से 28 किलोमीटर की दूरी पर हुंडरू फॉल्स... आगे पढ़े

मनोरम झारखंड: दिल भी अटके नजर भी

मनोरम झारखंड: दिल भी अटके नजर भी

प्राकृतिक सौंदर्य, खनिज संपदा और बहुआयामी पर्यटन स्थलों का धनी प्रदेश है झारखंड, जहां आप प्राकृतिक विरासत का वास्तविक आनंद ले सकते हैं। झारखंड आधुनिकीकरण और शहरीकरण के दुष्प्रभावों से काफी हद तक बचा हुआ है। जंगल, पहाड़, घाटी,... आगे पढ़े

झारखंड ! जहां आंखें थक जायें, दिल न भरे

झारखंड ! जहां आंखें थक जायें, दिल न भरे

झारखंड हमारे देश के उन राज्यों में आता है जहां आप अभी भी प्राकृतिक सुषमा का वास्तविक आनंद ले सकते हैं। यह राज्य अभी भी शहरीकरण के दुष्प्रभाव से बहुत हद तक बचा हुआ है। जंगल पहाड़, घाटी, जलप्रपात, वन्य प्राणी, इतिहास, सभ्यास-संस्कृति... आगे पढ़े

आकर्षण के कई केंद्र हैं देवघर में

आकर्षण के कई केंद्र हैं देवघर में

झारखंड के देवघर जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर स्थापत्य कला की दृष्टि से देश के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। पत्थरों से निर्मित इस मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश है और कलश पर पंचशूल। मंदिर के गुंबद के भीतरी तल... आगे पढ़े