पश्चिम बंगाल

पर्यटन

यहा के दर्शनीय स्थानो में विश्व भारती विश्वविद्यालय (शांति निकेतन), ज्यूलॉजिकल गार्डन, कोलकाता जो भारत का सबसे बडा प्राणी उद्यान है। इसके अलावा विक्टोरिया मेमोरियल, पारस नाथ जी का मन्दिर, बेलूर मठ, रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक केन्द्र, हावड़ा ब्रिज (रबीन्द्र सेतु), दार्जिलिंग का टाइगर हिल्स, सिलिगुडी, बिडला प्लेनेटोरियम व दिघा, सागरद्वीप, शंकरपुरा समुद्री तट आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं । हिमालय की ढाल पर बसा दार्जिलिंग विख्यात हिल स्टेशन है। कोलकाता के निकट रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्वभारती विश्वविद्यालय (शांति निकेतन) है।  इन सबके अलावा 24 परगना जिले में सुंदर वन है जो संसार के डेल्टाई वनों में सबसे बडा है।

राष्ट्रीय उद्यान

यहा के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित हैं – नेओरावैली राष्ट्रीय उद्यान (दार्जिलिंग) (88.00 वर्ग किमी.) सिंगालिला राष्ट्रीय उद्यान (दार्जिलिंग) (78.60 वर्ग किमी.) गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान (जलपाईगुडी) (79.45 वर्ग किमी.) सुंदरबन टाइगर रिजर्व (दक्षिणी 24 परगना) (1330.1. वर्ग किमी.)

प्रमुख पर्व और मेले

दुर्गा पूजा बंगाल का सबसे महत्वपूर्ण एवं प्रसिध पर्व है। इसके अतिरिक्त सरस्वती पूजा, बसंत उत्सव, ईद, दिवाली, होली, क्रिसमस यहां मनाये जाने वाले प्रमुख पर्व हैं। बंगाल में आयोजित होने वाले मेलों में गंगासागर मेला, केंदोली मेला, जालपेश मेला, राश मेला तथा पौष मेला प्रमुख हैं।

पश्चिम बंगाल के आर्टिकल्स

दार्जीलिंग  का जीवन फुल ऑफ लाइफ : सोहा अली

दार्जीलिंग का जीवन फुल ऑफ लाइफ : सोहा अली

मुझे भारतीय पर्यटन स्थलों में दार्जीलिंग बेहद पसंद है, तो विदेश में स्विट्जरलैंड। मेरी सोच के अनुसार पर्यटन का मतलब है घूमना, थोड़ी फुर्सत निकालकर रोजमर्रा की जिंदगी से कहीं दूर जाना। इसलिए जगह ऐसी होनी चाहिए जहां आप प्रकृति... आगे पढ़े

दक्षिणेश्वर: जहां रामकृष्ण हुए परमहंस

दक्षिणेश्वर: जहां रामकृष्ण हुए परमहंस

कोलकाता में हुगली के पूर्वी तट पर स्थित मां काली व शिव का प्रसिद्ध मंदिर है दक्षिणेश्वर। कोलकाता आने वाले प्रत्येक सैलानी की इच्छा यहां दर्शन करने की अवश्य होती है। यह मंदिर लगभग बीस एकड़ में फैला है। वास्तव में यह मंदिरों... आगे पढ़े

  बंगाल में काली पूजा

बंगाल में काली पूजा

बंगाल में यह पर्व काली पूजा से संबद्ध है। दुर्गापूजा के समान ही सुंदर पंडालों में मां काली की प्रतिमा स्थापित की जाती है। वैसे तो धनतेरस से ही पूजा शुरू हो जाती है। महानिशा पर देर रात मुख्य पूजा आरंभ होकर भोर तक चलती है। महिलाएं... आगे पढ़े

खिलौना गाड़ी का मजेदार सफर

खिलौना गाड़ी का मजेदार सफर

आपने रेलयात्राएं खूब की होंगी, लेकिन सिर्फ पर्यटन या मनोरंजन के लिए भी रेल यात्रा की जा सकती है, इसका पता आपको दार्जिलिंग की खिलौना गाड़ी (ट्वाय ट्रेन) में सफर करके ही चल सकता है। सौ वर्षो से अधिक समय से दार्जिलिंग की पहचान बनी... आगे पढ़े

साहस बटोरें और चलें संदकफू

साहस बटोरें और चलें संदकफू

पर्वतारोहण के शौकीन लोगों के लिए संदकफू दिलचस्प जगह है। संदकफू के लिए ट्रेकिंग भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मानेमंजन से शुरू होती है। करीब 12 हजार फुट ऊंची संदकफू चोटी मानेमंजन से 42 किमी दूर है। पैदल चलने का अभ्यास हो तो एक ही दिन... आगे पढ़े

चलो बुलावा आया है..

चलो बुलावा आया है..

नवरात्र में देवी के स्थानों की यात्रा भारत के धार्मिक पर्यटन का अभिन्न हिस्सा है। शिवपुराण की कथा के अनुसार शिव एक प्रसंग के बाद सती पार्वती के शव को लेकर तीनों लोकों में भ्रमण कर रहे थे, तो भगवान विष्णु ने उनका मोह दूर करने... आगे पढ़े

दार्जिलिंग: एक सफर सुहाना सा

दार्जिलिंग: एक सफर सुहाना सा

चिलचिलाती गर्मी और महानगर की आपाधापी से मन ऊबा तो हमने लंबी यात्रा का मन बनाया और पूर्वी हिमालय की गोद में बसे दार्जिलिंग के लिए चल पड़े। पश्चिम बंगाल के उत्तरी छोर पर स्थित इस मनोरम स्थल तक पहुंचने के लिए दिल्ली से हमें गोहाटी... आगे पढ़े