

- Round Trip
- One Way


![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
Select Your Theme
Number of Guest
Specify ages of children at time of travel:
मुख पृष्ठ » अफ्रीका » साउथ अफ्रीका »
समुद्र के रास्ते पर्यटन उन लोगों के लिए यात्रा का लोकप्रिय विकल्प बन गया है जो रोमांच और जीवन में एक अलग अनुभव लेना चाहते हैं। भारत में जो पर्यटक गुणवत्ता चाहते हैं और शानदार तरीके से छुट्टियां बिताना चाहते हैं उनके लिए रॉयल कैरेबियन भी अब एक विकल्प है। जहाज में आमूल परिवर्तनों के साथ ही उसमें नई-नई सुविधाएं देने की दिशा में सफलतापूर्वक आगे बढ़ते हुए रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल ने अपने नवीनतम फ्रीडम क्लास जहाज लिबर्टी ऑफ द सीज को हासिल कर लिया है।
रॉयल कैरेबियन बेड़े का यह पहला जहाज है जिसमें नई और विशिष्ट सुविधाओं को शामिल किया गया है। केवल पर्यटन ही नहीं, दुनियाभर में बढ़ते प्रचलन के अनुरूप अब इसमें परिवारिक आयोजन और विवाह कार्यक्रमों के आयोजन की व्यवस्था भी की गई है। लिबर्टी ने एक अन्य जहाज फ्रीडम ऑफ द सीज के साथ मिलकर विश्व के सबसे बड़े समुद्री पर्यटक जहाज का दर्जा हासिल किया है। इसका जलावतरण मई 2006 में हुआ था।
भारत में इसकी मार्केटिंग करने वाले तिरुन ट्रेवल मार्केटिंग के चीफ एग्जीक्यूटिव गौतम चड्ढा ने कहा कि रॉयल कैरेबियन ने एक अग्रणी उद्योग होने के नाते विश्व के सबसे बड़े पर्यटक जहाज लिबर्टी ऑफ द सीज को हासिल करके एक और मोर्चा मार लिया है। उन्होंने आगे बताया कि रॉयल कैरेबियन ने बच्चों से लेकर किशोरों, नवविवाहित जोड़ों और खुद को तंदुरुस्त रखने की ख्वाहिश रखने वाले सभी मेहमानों का ध्यान रखा है। तिरुन ट्रेवल मार्केटिंग भारत में रॉयल कैरेबियन क्रूजेज लिमिटेड का प्रतिनिधित्व करता है और उसके तीन ब्रांड रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल, सेलीब्रिटी कू्रजेज और आजमारा क्रूजेज है।
लिबर्टी ऑफ द सीज में 3,634 अतिथियों को ले जाने की क्षमता है। रॉयल कैरेबियन यात्रियों को चिकित्सा व सेहत कार्यक्रमों से लेकर एडवेंचर थियेटर, ऑन एयर क्लब, कराओके स्थल और आर्ट डेको स्टाइल प्लेटिनम थियेटर- जिसमें 1350 लोगों के बैठने की जगह है, उपलब्ध कराता है। चहलकदमी के लिए लिबर्टी पर बना 445 फुट लंबा डेक मेहमानों को अनेक रेस्तरां, दुकानों और लाउंज में घूमने में व्यस्त रखता है। इतालवी स्टाइल के पिजेरिया, सोरेंतोज से लेकर एक हज्जाम की दुकान और हूफ एंड क्लॉ पब को पाकर लोगों को जहाज में ही अनेक अनुभवों का आनंद मिलता है। जहाज में पर्यटकों के घूमने और नए-नए अनुभव लेने के लिए काफी जगहें हैं। दिन के समय फ्री स्केटिंग और इनडोर गेम के लिए आइस स्केटिंग रिंक और स्टूडियो बी स्थित सेंटर आइस खुला रहता है और रात में शानदार आईस शो-एन्कर ऑन आइस, का प्रदर्शन किया जाता है। जो लोग रोमांच से शादी करना चाहते हैं उनके लिए अलास्का का ग्लेशियर, हवा में तैरते गुब्बारे या लिबर्टी के फ्लोराइडर सर्फ सिम्यूलेटर का विकल्प भी इसमें मौजूद है।
रॉयल कैरेबियन के सभी क्रूज इस समय जोरों पर चल रहे हैं। लिबर्टी ऑफ द सीज पर सात रात का क्रूज कैरेबियाई समुद्र का है जो मियामी, फ्लोरिडा से चलकर सान जुआन, प्यूर्टो रिको, फिलिप्सबर्ग, सेंट मार्टेन, लाबादी, हैती वगैरह की सैर कराता है। इसकी दर भी प्रति व्यक्ति लगभग नौ सौ डॉलर या साढ़े छत्तीस हजार रुपये है। इसी तरह सेरेनेड ऑफ द सीज सात रात का अलास्का व हबार्ड ग्लेशियर का क्रूज कराता है। इसकी दरें लगभग 530 अमेरिकी डॉलर या साढ़े इक्कीस हजार रुपये है। वहीं वोयेजर ऑफ सीज से सात रातों का यूरोप भ्रमण किया जा सकता है। यह सफर बार्सीलोना से शुरू होकर नाइस, लिवर्नो, रोम, नेपल्स, कापरी व पलेरमो जैसे शहरों की सैर कराता है और वह भी महज 740 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग तीस हजार रुपये प्रति व्यक्ति में। अब खबर यह भी है कि जल्द ही रॉयल कैरेबियन के नक्शे पर भारत के मुंबई व कोच्चि जैसे शहर भी आने वाले हैं।