विविध रंग कर्नाटक के

  • SocialTwist Tell-a-Friend

भारत के बागों का शहर (गार्डेन सिटी) के नाम से मशहूर बेंगलूर देश की सूचना तकनीकी राजधानी भी है। यह परंपरागत द्रविड व आधुनिक वास्तुकला के बेजोड मेल का उत्कृष्ट नमूना है। बेंगलूर से 150 किमी दूर मैसूर भव्य महलों, विशाल क्षेत्र में फैले बगीचों (विशेष कर वृंदावन गार्डेन) का अनोखा शहर है जहां प्राचीन विश्व का मनोहारी आकर्षण आधुनिक सुंदरता से कहीं ऊपर दिखता है। मैसूर के मुख्य बस स्टैंड से महज 3 किमी दूर स्थित जिंजर होटल से शहर में स्थित मनपसंद पर्यटन स्थलों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक पहुंचना अत्यंत आसान है। मैसूर से 6-7 घंटे का सफर आपको मंगलौर पहुंचाता है।

विविध आकर्षण

मंगलौर की यात्रा 10वीं शताब्दी के बने मंजूनाथ मंदिर, सेंट एलॉसियस चैपल, मंगला देवी मंदिर, टीपू की माला और जुम्मा मस्जिद के भ्रमण बिना अधूरी है। मंगलौर शहर के मध्य में स्थित जिंजर होटल पर्यटकों की सुविधा व आराम के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। दक्षिण की यात्रा खूबसूरत बीच व मंदिरों वाले शहर- तिरुवनंतपुरम के बिना बिलकुल अधूरी है। इस सुंदर शहर में स्थित जिंजर होटल में सेल्फ चेक-इन कियॉस्क, वेंडिंग मशीन, जिम्नेजियम और साइबर कैफे सरीखी सुविधाएं मौजूद हैं। होटल के परिसर में स्थित लैंडमार्क बुक स्टोर और कैफे कॉफी डे उत्कृष्ट विकल्प हैं। कोरोमंडल तट पर पुडुचेरी है जो चेन्नई के दक्षिण में लगभग 160 किमी है। आध्यात्मिकता, रिजॉर्ट और फ्रेंच आकर्षण का पर्याय पुडुचेरी महर्षि अरविंद और द मदर के कारण पहचाना जाता है।

 

VN:F [1.9.1_1087]
Rating: 8.0/10 (1 vote cast)
विविध रंग कर्नाटक के, 8.0 out of 10 based on 1 rating



Leave a Reply

    * Following fields are required

    उत्तर दर्ज करें

     (To type in english, unckeck the checkbox.)

आपके आस-पास

Jagran Yatra